श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Ratan Tata Love Story: एक नहीं, चार बार हुआ था रतन टाटा को प्यार, इस कारण नहीं हुई थी शादी

रतन टाटा ने सीएनएन के साथ किए गए एक पुराने इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक बार नहीं, बल्कि चार बार प्यार हुआ था।
Ratan Tata Love Story:

Ratan Tata Love Story: भारत के महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरा देश सदमे में हैं। बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। अब लोगों की नजरें इस बात पर हैं कि आखिर कौन उनके साम्राज्य को संभालेगा? क्योकि रतन टाटा की कभी शादी नहीं हुई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रतन टाटा को एक बार नहीं, बल्कि चार बार प्रेम हुआ था…

बिजनेस में उन्होंने ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। टाटा समूह को उन्होंने अपने बच्चे की तरह संभाला है। उन्होंने अपनी जिदंगी में कई कड़े फैसले लिए थे। उन्ही में से एक था कभी शादी न करना।

रतन टाटा ने किया था प्यार का खुलासा

रतन टाटा ने सीएनएन के साथ किए गए एक पुराने इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक बार नहीं, बल्कि चार बार प्यार हुआ था। वह हर बार शादी करने के करीब पहुंचे थे, लेकिन किसी न किसी कारण वह शादी नहीं कर पाए।

रतन टाटा को वर्ली के शवदाह गृह में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

अमेरिका में रहती थी प्रेमिका

एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने उस समय को याद किया जब वह अमेरिका में रहते थे। वह वहां एक लड़की से शादी करना चाहते थे, लेकिन साल 1962 के भारत-चीन संघर्ष के कारण उनकी यह चाहत पूरी न हो पाई।
 
इंटरव्यू के दौरान टाटा ने बताया था कि जब वह अमेरिका में काम किया करते थे, तो वह किसी से बहुत प्रेम करते थे। वह सबसे गंभीर मामला था। उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी शादी इसलिए न हो पाई थी, क्योंकि वह भारत वापस आ गए थे और भारत-चीन संघर्ष के कारण उनकी प्रेमिका भारत नहीं आ पाई। फिर उसने अमेरिका में ही किसी और से शादी कर ली।

NC विधायक दल के नेता बने उमर अब्दुल्ला, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

सिमी ग्रेवाल के साथ भी जुड़ा नाम

साल 2011 में एक्ट्रेस और टॉक शो होस्ट सिमी ग्रेवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रतन टाटा को डेट करने की बात कबूली थी। उन्होंने रतन टाटा के बारे में बात करते हुए कहा था कि टाटा परफेक्शन हैं। पैसा कभी भी उनकी प्रेरणा शक्ति नहीं रहा। वह विनम्र है और एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। उनमें सेंस ऑफ ह्यूमर है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Ramlila
हल्द्वानी में जलेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा रावण, जानें क्या है ऊंचाई
CM Yogi Adityanath
योगी सरकार का बड़ा फैसला, हर जिले में रखे जाएंगे युवा फेलो, जानें कितनी होगी सैलरी
AAP Supported NC
J&K में NC-Congress गठबंधन की जीत के बाद उमर अब्दुल्ला होंगे CM, AAP ने भी दिया समर्थन
CM Yogi Adityanath
योगी सरकार की नई पहल, बरेली समेत कई जिलों में होगी प्लॉट की नीलामी
PAK vs ENG Test
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धोया, एक पारी और 47 रनों से दर्ज की जीत
noel tata
टाटा ट्रस्ट को मिला नया उत्तराधिकारी, नोएल संभालेंगे कमान