श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

रतन टाटा को वर्ली के शवदाह गृह में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Ratan Tata Guard of Honor: उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली स्थित शवदाह गृह लाया गया और मुंबई पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
Ratan Tata Guard of Honor

Ratan Tata Guard of Honor: उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली स्थित शवदाह गृह लाया गया और मुंबई पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस दौरान मध्य मुंबई स्थित शवदाह गृह में उपस्थित थे।

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रतन टाटा जी के दुखद निधन पर शोक जताने वाले लाखों भारतीयों में शामिल हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र भी अर्पित किया। टाटा को हमेशा देशभक्ति और एकता के प्रकाशपुंज के रूप में याद किया जाएगा। रतन टाटा जी की विरासत आने वाले लंबे समय तक देश के औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी।’’

टाटा के पार्थिव शरीर को दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में जनता के अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 3.55 बजे तक रखा गया, जहां विभिन्न वर्गों के हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने का श्रेय रतन टाटा को दिया जाता है। उनका बुधवार रात शहर के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

ये भी पढ़ें- रतन टाटा को दिया जाए भारत रत्न, महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पारित


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ratan Tata Guard of Honor
रतन टाटा को वर्ली के शवदाह गृह में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
Interstate Human Trafficking Gang
अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार
Omar Abdullah
NC विधायक दल के नेता बने उमर अब्दुल्ला, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
Kerala Assembly
केरल विधानसभा में 'एक देश, एक चुनाव' के विरोध में लाया गया प्रस्ताव
Hathras Stampede Case
Hathras Stampede Case: न्यायिक आयोग के समक्ष पेश हुए भोले बाबा, भारी सुरक्षाबल तैनात
Release date of 'All We Imagine as Light'
‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म