श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन

Ramoji Rao Film City के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के स्टार अस्पताल में अंतिम सांस ली।
ramoji rao death: रामोजी राव फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन

Ramoji Rao Dies: हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव गाड़ू का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। उनका स्टार अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था। वे 87 साल के थे। उन्हें पहले कोलन कैंसर हुआ था, लेकिन इससे वे पूरी तरह से ठीक हो गए थे।

जी. किशन रेड्डी ने Ramoji Rao के निधन पर जताया शोक

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा, रामोजी राव के निधन से दुखी हूं। तेलुगु मीडिया और पत्रकारिता में उनका उल्लेखनीय योगदान सराहनीय है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।

राजनाथ सिंह ने Ramoji Rao के निधन पर जताया शोक

राजनाथ सिंह ने रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामोजी राव तेलुगु मीडिया के दिग्गज थे। उन्होंने मीडिया, फिल्मों और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनका निधन मीडिया और फिल्म जगत के लिए बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं परिवार और शुभचिंतकों के साथ है।

सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

मिली जानकारी के मुताबिक, रामोजी राव को 5 जून को हाई ब्लड प्रेशर के बाद स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

UP में दलितों का ‘नया मसीहा’ बने आज़ाद, अब मायावती को कौन पूछेगा?

Ramoji Rao कौन थे?

रामोजी राव मीडिया और फिल्म जगत के जानेमाने सितारे थे। उन्हें भारत का रुपर्ट मर्डोक भी कहा जाता है। वे रामोजी राव ग्रुप के चेयरमैन थे। उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को हुआ था। उन्हें 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, उन्हें फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, फिल्मफेयर अवार्ड, फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड और नंदी अवार्ड समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। रामोजी फिल्म सिटी में दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है।

9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी, राजधानी में धारा 144 लागू

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज