Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ram Navami: रामलला का सूर्यतिलक आज, लगेगा 56 तरह का भोग

Ram Navami 2024: रामनवमी के पावन अवसर पर आज अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला का सूर्यतिलक होगा। इस दौरान उन्हें 56 तरह का भोग भी लगाया जाएगा।
ram navmi 2024 ram lalla darshan

Ram Navami 2024: ‘राम नवमी’ के शुभ अवसर पर आज सुबह बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे। वे रामलला की एक झलक देखने को लालायित नजर आए। मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाई। अधिकारियों के मुताबिक, रात में ही घाटों पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह 3:30 बजे राम मंदिर में दर्शन शुरू हो गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

श्रद्धालुओं के लिए किए गए विशेष इंतजाम

आईजी (अयोध्या रेंज) प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी इलाकों को जोन और सेक्टर में बांट दिया गया है। भारी वाहनों की आवाजाही के लिए भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इस पर विशेष फोकस है। उन्होंने बताया कि पीने के पानी की व्यवस्था, गर्मी से बचाने के लिए रंगीन तिरपाल और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

रामलला को लगेगा 56 प्रकार का भोग

बता दें कि रामनवमी पर रामलला का सूर्यतिलक होगा। उन्हें आज 56 प्रकार का भोग प्रसाद भी लगाया जाएगा। इस उत्सव का प्रसारण पूरे अयोध्या में लगभग 100 बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। ट्रस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लाइव प्रसारण होगा।

पहली बार राम मंदिर में जन्मोत्सव मनाएंगे भक्त

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में राम नवमी के उत्सव का 500 वर्षों से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। आज पूरा देश खुश है। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी है। यह पहली बार है कि भगवान राम के भक्त मंदिर परिसर में जन्मोत्सव मनाएंगे।

‘भक्तों के साथ सहयोग कर ट्रस्ट’

शरद शर्मा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भक्तों की सेवा के लिए समर्पित है। यह मंदिर आने वाले सभी भक्तों के साथ सहयोग कर रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार