Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी को पाकिस्तान से लड़ना चाहिए चुनाव… प्रमोद कृष्णम का तंज

acharya pramod krishnam

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है। राहुल ने इसके लिए अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है, जिसके बाद राजनीति गर्मा गई है। इसी बीच कभी प्रियंका गांधी के करीबी रहे आचार्च प्रमोद कृष्णम ने भी राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने के फैसले पर जोरदार वार किया है। उन्होंने कहा कि अमेठी में हार के डर से राहुल गांधी ने रायबरेली से लड़ने का फैसला किया। लेकिन सच्चाई ये है कि रायबरेली में भी राहुल गांधी हारेंगे।

प्रमोद कृष्णम आगे कहते हैं कि राहुल जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं। उससे साफ पता चलता है कि हिंदुस्तान में तो उनकी सियासत काफी कमजोर हो गई है। ऐसे में राहुल के लिए बेहतर ये होगा कि वो पाकिस्तान से चुनाव लड़ें, क्योंकि उनकी पॉलिटिक्स के फैन हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान में हैं।

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है, जिसके बाद उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि मेरी मां ने मुझे बड़े विश्वास के साथ रायबरेली सौंपा है, मैं पूरी निष्ठा से इसकी सेवा करूंगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड