Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वायनाड पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका, राहत शिविरों का किया दौरा

Rahul Gandhi visit Wayanad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ केरल पहुंचे। दोनों ने वायनाड के भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में बनाए गए राहत शिविरों का दौरा किया।
Rahul Gandhi visit Wayanad

Rahul Gandhi visit Wayanad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ केरल पहुंचे। दोनों ने वायनाड के भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में बनाए गए राहत शिविरों का दौरा किया। वहां रह रहे सभी परिवारों से मुलाकात की। वायनाड में लैंडस्लाइड की वजह से चार गांव पूरी तरह से तबाह हो गए, इस हादसे में अब तक 256 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सुबह 9.30 बजे कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे और फिर सड़क मार्ग से वायनाड पहुंचे थे। पार्टी महासचिव एवं अलप्पुझा से सांसद के सी वेणुगोपाल भी उनके साथ मौजूद हैं।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी और प्रियंका लैंडस्लाइड वाली जगह के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ. मूपेन मेडिकल कॉलेज और मेप्पाडी में दो राहत शिविरों का दौरा करेंगे।

Paris Olympics 2024: Swapnil Kusale ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया तीसरा मेडल

2018 में गई थी 483 लोगों की जान

साल 2018 के अगस्त महीने में भी केरल को बाढ़ का सामना करना पड़ा था। इस बाढ़ में 483 लोगों की मौत हो गई थी, जिसे राज्य की ‘सदी की बाढ़’ कहा गया था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि केंद्र सरकार को 2018 की बाढ़ को ‘डिजास्टर ऑफ सीरियस नेचर’ घोषित करना पड़ा था। इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 3.91 लाख परिवारों के 14.50 लाख से अधिक लोगों को राहत शिविरों में रहना पड़ा था। वहीं, 57 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गईं थीं। इस हादसे में राज्य की कुल आबादी का छठा हिस्सा बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं से सीधे तौर पर प्रभावित हुआ था।

Kerala में हर साल देखने को मिला कुदरत का कहर

इसके बाद साल 2019 में वायनाड के पुथुमाला में भूस्खलन हुआ था। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 में तेज बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में भारी बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं ने केरल में 53 लोगों की जान ली थी।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, 50 लापता

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही