श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कश्मीर में एयरफोर्स जवानों पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद

Screenshot 2024-05-04 205000

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले की खबर है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार शाम एयरफोर्स के जवानों पर हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया। हमले में पांच जवान घायल हुए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई। एक अन्य जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक हमले में 5 जवान घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया है व एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है।

दो वाहनों पर भी जबरदस्त फायरिंग

सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भी आतंकियों ने जबरदस्त फायरिंग की। इसमें से एक गाड़ी एयरफोर्स की थी। ये दोनों गाड़ियां सनाई टॉप के लिए जा रही थीं। घटना पुंछ के शाहसितार इलाके की बताई जा रही है। सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल नुकसान और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है और इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

PAFF ने ली हमले की जिम्मेदारी

एयरफोर्स जवानों के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने ली है। आतंकी संगठन ने हमले के बाद इसकी तस्वीरें भी जारी की हैं, साथ ही दावा कर कहा है कि हम लोगों ने इसमें M-4 राइफल का इस्तेमाल किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा