Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छात्र ने नहीं धोए बर्तन तो प्रिंसिपल दी ऐसी सजा, जानकर रह जाएंगे दंग

Lucknow News: विद्यालय एक मंदिर की तरह होता है। बच्चे उस मंदिर में फूल के समान होते हैं। उन्हें बड़े प्यार से निखारा जाता है। इस मंदिर में मासूम बच्चों को ज्ञान, संस्कृति और संस्कार मिलते हैं।
lucknow news

Lucknow News: विद्यालय एक मंदिर की तरह होता है। बच्चे उस मंदिर में फूल के समान होते हैं। उन्हें बड़े प्यार से निखारा जाता है। इस मंदिर में मासूम बच्चों को ज्ञान, संस्कृति और संस्कार मिलते हैं, लेकिन शिक्षा के इसी मंदिर में बच्चों को कई बार भेदभाव का सामना करना पड़ता है। जी हां… उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ऐसा ही एक मामला सामने आया है…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ में काकोरी के बहरू गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र के पिता ने स्कूल की प्रिंसिपल पर जूठे बर्तन साफ न करने पर बेटे को परीक्षा में बैठने से रोकने का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि उसके बेटे के लिए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। स्कूल की प्रिंसिपल के व्यवहार से वह डिप्रेशन में है।

क्या है पूरा मामला?

काकोरी के बंडाखेड़ा के रहने वाले अनिल यादव का बेटा प्रशांत यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरू में आठवीं कक्षा का छात्र है। अनिल ने आरोप लगाया है कि स्कूल की प्रिंसिपल मीरा शर्मा उनके बेटे प्रशांत से निजी काम करवाती थी। उसे जूठे बर्तन धोने के लिए कहती थी। जब प्रशांत ने मना करता था तो उसे मारती-पीटती हैं। इतना ही नहीं, जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल करती हैं।

छात्र के पिता ने BSA को लिखे प्रार्थना पत्र में कहा कि विद्यालय में चल रही मासिक परीक्षा में भी उनके बेटे को बैठने नहीं दिया और पीटकर विद्यालय से भगा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशांत अभी तक हुए सात पेपरों में परीक्षा नहीं दे पाया है। इसके कारण उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान होकर डिप्रेशन में चला गया है।

BSA ने कही ये बात

वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश का कहना है कि शिकायत के बारे में जानकारी नहीं है। हो सकता है कि कार्यालय में दिया हो। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड