श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

राष्ट्रपति मुर्मू ने नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन, पोस्ट कर दिया खास संदेश

President Droupadi Murmu Play Badminton: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दिग्गज शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला...
Saina Nehwal

President Droupadi Murmu Play Badminton: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दिग्गज शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। इसका वीडियो भी सामने आया है। राष्ट्रपति मुर्मू बैडमिंटन खेलने के दौरान मंझे हुए खिलाड़ी की तरह कई शॉट लगाए। वह कई मौकों पर साइना नेहवाल को मात देती नजर आईं।

बता दे, इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का अनावरण किया था। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम ऐसे समय में भारत के बैडमिंटन की महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है, जब महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

राष्ट्रपति का पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी और नेहवाल के मुकाबले की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला, जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।

JIO ग्राहकों के लिए खुशखबरी, नहीं देना होगा इन OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए पैसा

नेहवाल ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का धन्यवाद

नेहवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “भारत की राष्ट्रपति के साथ खेलने का सम्मान मिला। यह मेरे जीवन का एक यादगार दिन है। मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति महोदया का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

ये भी देखें:


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य