Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा में कांग्रेस को तगड़ा झटका, इस विधायक ने दिया इस्तीफा

MLA Kiran Chaudhary: हरियाणा में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रुति के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में किरण चौधरी हरियाणा की तोशम सीट से विधायक हैं...
MLA Kiran Chaudhary | congress | shreshth bharat

MLA Kiran Chaudhary: हरियाणा में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रुति के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि किरण चौधरी अपनी बेटी के साथ बुधवार को दिल्ली पहुंचकर बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। वर्तमान में किरण चौधरी हरियाणा की तोशम सीट से विधायक हैं, जबकि उनकी बेटी श्रुति चौधरी कांग्रेस में रहकर सांसद भी रह चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, किरण चौधरी की बेटी श्रुति को कांग्रेस ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ से लोकसभा का टिकट नहीं दिया, जिस कारण वे नाराज थीं। पार्टी को छोड़ने से पहले किरण ने भिवानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने के संकेत भी दिए थे। उन्होंने कहा था कि मुझे कांग्रेस में कोई भविष्य नहीं दिखता है और कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

किरण चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना किसी का नाम लिए कहा था कि हरियाणा में लोकसभा टिकट का बंटवारा पारदर्शी तरीके से नहीं किया गया, जिसकी वजह से कांग्रेस को भिवानी और गुरुग्राम में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा किरण ने सोनीपत की जीत को भी मामूली करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि 10 साल पहले सोनीपत में कांग्रेस कहा थी और अब कहां आ गई है। बता दें, अगर किरण भाजपा का दामन थामती हैं, तो हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ी समस्या हो सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार