Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

देर रात सड़क पर घूमते नजर आए पीएम मोदी, जानिए वजह

pm modi | cm yogi adityantah | uttar pradesh | varanasi | shreshth bharat |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार देर रात अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री का काफिला जब एयरपोर्ट से गेस्ट हाउस की ओर बढ़ रहा था तो उन्होंने अचानक अपनी कार से निकलकर हाल ही में बने शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया।  

पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैँ। वह आज यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री गुरूवार को देर रात वाराणसी पहुंचे थे। सीएम योगी, बीजेपी यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी का बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। पीएम मोदी का काफिला जब एयरपोर्ट से बनारस लोकोमोटिव वर्कशॉप के गेस्टहाउस के लिए बढ़ा तो प्रधानमंत्री ने अपनी गाड़ी से अचानक बाहर निकलकर रास्ते में पड़ने वाले हाल ही में बने शिवपुर-फुलवारिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘’काशी में उतरकर शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया। इस परियोजना का हाल ही में उद्घाटन किया गया था और यह शहर के दक्षिणी हिस्से के लोगों के लिए काफी मददगार रही है।‘’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा