श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

CAA की मंजूरी पर पाक महिला को जगी आस, मोदी सरकार का जताया आभार

CAA | BJP | PM NARENDRA MODI | PAK WOMEN | SHRESHTH BHARAT

CAA : केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल को मंजूरी दिए जाने के बाद पड़ोसी देशों से आकर यहां रह रहे लोगो में खुशी की लहर हैं। पाकिस्तान से आई रुड़की स्थित सालियर गांव में रहने वाली कविता को 15 सालों से भारत की नागरिकता का इंतजार था। नागरिकता न मिलने से उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। CAA बिल पास होने से अब कविता को भारत सरकार से एक आस जगी है। महिला ने मोदी सरकार का आभार जताया है।

साल 2009 में पाकिस्तान से भारत आई कविता को आज तक यहां की नागरिकता नहीं मिली है। इसके कारण कविता का आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड जैसे अन्य डॉक्यूमेंट में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते कविता को नौकरी भी नहीं मिल पा रही थी। वहीं, भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल को मंजूरी मिलने के बाद अब कविता को भारत की नागरिकता मिल पाएगी। कविता का कहना है कि भारत की नागरिकता न मिलने से पढ़ाई, नौकरी जैसी अन्य चीजों में काफी परेशानी हो रही है। CAA कानून बनने के बाद अब एक आस जगी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !