श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Odisha Boat Capsize: नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 7

Boat Capsize Incident | boat | odisha | shreshth bharat

Odisha Boat Capsize: ओडिशा के झारसुगुड़ा में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। वहीं, एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। इससे पहले एक महिला की मौत और 7 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई थी। बता दें कि नाव पर 50 से ज्यादा लोग सवार थे। यह हादसा लखनपुर ब्लॉक में शुक्रवार शाम को हुआ।

मछुआरों ने 40 से अधिक लोगों को बचाया

बता दें कि महानदी में नाव पलटने के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद मछुआरे लोगों को बचाने के काम में जुट गए। उन्होंने 40 से अधिक लोगों को बचाया। वहीं, जो लोग लापता थे, उनके शव रेस्क्यू टीम ने बरामद किए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

स्कूला गोताखोरों की मदद से चलाया गया रेस्क्यू अभियान

डीजी फायर सुधांशु सारंगी के मुताबिक, नाव पलटने की जानकारी मिलने के बाद तुरंत रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। स्कूबा गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान दो स्पेशलिस्ट गोताखोरों को कैमरे के साथ पानी के नीचे भेजा गया। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर से रेस्क्यू टीम को झारसुगुड़ा भेजा गया था। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

झारसुगुड़ा कलेक्टर ने क्या कहा?

झारसुगुड़ा कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने शुक्रवार की शाम बताया कि ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) खोज अभियान जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि स्कूबा गोताखोर भुवनेश्वर से आएंगे। हमने अब तक लगभग 47-48 लोगों को बचाया है और आज रात उन्हें उनके गांव वापस भेज देंगे। कलेक्टर ने बताया था कि 35 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया है। चार महिलाएं और तीन बच्चे लापता हैं। तलाशी अभियान जारी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Pitru Paksha 2024:| shreshth bharat
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, इस विधि से करें तर्पण और पिंडदान
Israel Attacks Lebanon| SHRESHTH BHARAT
इजरायल ने लेबनान पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट, हिजबुल्लाह चीफ नसरुल्लाह दे रहे थे भाषण
PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान