Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP Board Result: फेल हो गए तो नो टेंशन, ऐसे बचाएं अपना एक साल

New Project (8)

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड आज दोपहर 2 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। आज कई ऐसे बच्चे होंगे, जोकि टॉप करेंगे तो कई ऐसे भी होंगे, जिनके हाथ असफलता लगेगी। हालांकि, इससे परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि असफल छात्रों के पास अपना समय और साल बचाने का बढ़िया मौका होता है। तो घबराने के बजाए छात्र इन दो तरीकों के जरिए अपना एक साल बचा सकते हैं।

कॉपियों की रीचेकिंग

अगर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 (UP Board Result 2024) में कोई छात्र फेल हो जाता है तो ऐसे में वह अपनी कॉपियों की रीचेकिंग करवा सकता है। इसके लिए आवेदन करने की जरूरत होती है, जोकि आप यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर कर सकते हैं। यहां अपनी कॉपियों की रीचेकिंग के लिए ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि आंसर कॉपी को रीचेक कराने से नंबर बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं।

बैक पेपर का आवेदन

वहीं, इसके अलावा एक या दो सब्जेक्ट में अगर कोई स्टूडेंट्स फेल हो जाते हैं तो ऐसे में आप बैक पेपर भी दे सकते हैं। बैक पेपर के लिए भी छात्रों को फॉर्म भरना होगा, जोकि यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा। साथ ही इसका नोटिफिकेशन भी दिया जाएगा।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board Result) को एशिया का सबसे बड़ा बोर्ड कहा जाता है। इस बार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की संयुक्त रूप से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। उनमें से कक्षा 12वीं में 29,47,311 छात्र पंजीकृत थे, जबकि कक्षा 10वीं में 25,77,997 छात्र परीक्षाओं के लिए पंजीकृत थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा