Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जापानी और कोरियन सिटी की तरह बनेगा नोएडा, सरकार उठाएगी बड़ा कदम

JAPAN | KOREA | NOIDA | GOVERMENT | SHRESHTH BHARAT

नोएडा को अब जापानी और कोरियन सिटी की तरह बनाने की तैयारी चल रही है। यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के द्वारा नोएड़ा में जापानी और कोरियाई इंडस्ट्रियल सिटी बनाने के लिए दो सेक्टरों में बांटने का फैसला किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों शहरों में जापान और कोरिया की कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक मेन्यूफैक्चरिंग यूनिट के केंद्र पर काम करेंगी। जापानी सिटी को नोएडा के सेक्टर 5ए में जोकि 395 हेक्टेयर में फैला होगा। वहीं, कोरियाई शहर सेक्टर 4ए में बनेगा जिसका क्षेत्रफल लगभग 365 हेक्टेयर में बनेगा। जेवर में बन रहें इंटरनेशनल हवाई अड्डे की दूरी भी लगभग 10 किलोमीटर रह जाएगी।

प्राधिकरण के सीईओ अरुण कुमार वीर सिंह ने बताया कि इलैक्ट्रोनिक हब में चिप्स, सेमीकंडक्टर, एआई उपकरण और कैमरा बनाने वाली कंपनियां स्थापित की जाएंगी। नोएडा में जापानी और कोरियाई कंपनी में काम करने वाले लोगों के लिए आवास की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ स्कूल, बाजार, अस्पताल के साथ अन्य सुविधाए भी दी जाएंगी। पिछले साल भारत में हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले जापान और कोरिया के निवेशकों के साथ बैठक के बाद फैसला लिया गया था।

इन दोनों शहरों को विकसित करने के लिए 2544 करोड़ रुपये लगने का अनुमान लगाया गया है। इन दोनों शहरों को विकसित करने के लिए प्राधिकरण ने राज्य सरकार से 50प्रतिशत ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग की है। सरकार द्वारा दो किश्तों में 3300 करोड़ कर्ज देने का प्रावधान दिया जा रहा है। प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि सेक्टर में 70 प्रतिशत जमीन मुख्य उद्योग के लिए तो 13 प्रतिशत वाणिज्य के लिए व 10 प्रतिशत आवास के लिए, 5 प्रतिशत अस्पतालों, स्कूल और कॉलेजों को दी जाएगी।        

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती