Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA को जारी किया नोटिस, कहा- जवाब देना होगा

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है...
NEET UG Paper Leak

NEET UG Paper Leak: पेपर लीक के आरोपों के बीच NEET-UG, 2024 परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है, इसलिए उसे NTA से जवाब चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

NTA को SC ने जारी किया नोटिस

हालांकि, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को झटका लगा है। कोर्ट ने परीक्षा खारिज करने और काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से मना कर दिया है। साथ ही परीक्षा की मांग करने वाली याचिकाओं पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को नोटिस जारी किया। अदालत ने कहा कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है, इसलिए उसे एनटीए से जवाब की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2024: क्या दोबारा होगी नीट परीक्षा? SC में सुनवाई आज

4 जून को घोषित किया गया था रिजल्ट

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को नीट कहा जाता है। हाल ही में 4 जून को इसका रिजल्ट (NEET UG Paper Leak) जारी किया गया, जिसके बाद देशभर में घमासान मच गया। परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है। इसके साथ ही, रिजल्ट के आधार पर होने वाली काउंसलिंग पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। आज इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। यह याचिका तेलंगाना के अब्दुल्ला मोहम्मद पैज और आंध्र प्रदेश के डॉ. शेख रोशन मोहिदुद्दीन ने दाखिल की है।

कांग्रेस और AAP ने NEET Result 2024 पर उठाए सवाल

नीट परीक्षा परिणाम 2024 में अनियमितता को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर निशाना साधा है। AAP ने मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी से जांच कराने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर युवाओं को धोखा देने और उनके भविष्य से खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षाओं में पर्चा लीक, धांधली और भ्रष्टाचार कई परीक्षाओं का अभिन्न अंग बन गए हैं। एबीवीपी ने सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं, महाराषअट्र सरकार ने कहा कि रिजल्ट में राज्य के अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग