Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

देश में Mpox के पहले केस की पुष्टि, हेल्थ मिनिस्ट्री ने राज्यों के लिए जारी की एडवाइजरी

एमपॉक्स ने अब भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। केंद्र सरकार ने देश में इस बीमारी का पहला संदिग्ध मामला मिलने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस खतरे को देखते हुए सभी राज्यों को सतर्क रहने...
Mpox Alert and Symptoms outbreak health-ministory-advisory to states read

Mpox Alert and Symptoms: दुनियाभर में तबाही मचा रहे एमपॉक्स ने अब भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। केंद्र सरकार ने देश में इस बीमारी का पहला संदिग्ध मामला मिलने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस खतरे को देखते हुए सभी राज्यों को सतर्क रहने और कुछ विशेष सावधानियां बरतने के लिए कहा है।

केंद्र सरकार के अनुसार, एमपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति एक युवा है। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में अलग कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। संक्रमण की पुष्टि के लिए उसके नमूनों की जांच की जा रही है।

केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि देश एमपॉक्स (Mpox Alert and Symptoms) जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है। भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एमपॉक्स के संभावित मामलों की निगरानी के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

अगर किसी यात्री में संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं, तो उसे तुरंत आइसोलेट किया जाएगा। हालांकि, संदिग्ध व्यक्ति के यात्रा इतिहास के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें- SC ने कहा- ड्यूटी पर तुरंत लौटें डॉक्टर, कल शाम 5 बजे तक जॉइन नहीं किया तो…

राज्यों को एहतियात बरतने की सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एहतियात बरतने के लिए कहा है। डॉक्टरों को सलाह दी गई है कि अगर कोई मरीज त्वचा की बीमारी से पीड़ित हो तो उसे एमपॉक्स के संकेतों के लिए ध्यान से देखें, खासकर अगर मरीज को कोई यौन रोग भी है। सरकार राज्य के लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने और इसके लक्षणों के बारे में बताने के लिए भी कह रही है।

Mpox के क्या हैं लक्षण

  • बुखार
  • शरीर परप दाने निकलना
  • लिम्फ नोड्स में सूजन
  • सिरदर्द
  • पीठ और मांसपेशियों में दर्द
  • थकावट महसूस करना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग