Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Monsoon: अगले दो दिनों के अंदर पूरे देश में होगी बारिश, मौसम विभाग ने कही ये बात

Monsoon: हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून आते ही देश...
weather forecast

Monsoon: लंबे समय से लोग मानसून का इंतजार कर रहे थे। लोगों का ये इंतजार अब खत्म हो चुका है। हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून आते ही देश के कई हिस्सों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फट गया है तो वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे कई घरों में मलबा घुस गया, सड़कें बंद हो गई हैं और कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दो दिनों के अंदर मानसून (Monsoon) पूरे देश में दस्तक देगा। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भारी वर्षा होने की भी संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

Monsoon: इन राज्यों में हुई मूसलाधार बारिश

पश्चिम विक्षोभ और मानसून के प्रभाव से बीते 24 घंटे के दौरान हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के अलावा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, कोंकण और गोवा के कई इलाकों में भारी बारिश देखी गई। तो वहीं, पंजाब, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मणिपुर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और तमिलनाडु के विभिन्न जगहों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिली।

Read More- दिल्ली के अधिकारियों को नहीं मिलेगी कोई भी छुट्टी, जानिए बड़ी वजह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल