Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Odisha: मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए सीएम, दो डिप्टी CM भी चुने गए

Mohan Charan Majhi

Odisha New CM Mohan Charan Majhi: ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी होंगे। मोहन चरण मांझी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वे कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक चुना गया था। मोहन माझी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। मोहन माझी चौथी बार विधायक बने हैं। सीएम माझी के अलावा कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा को राज्य का डिप्टी CM बनाया गया है।

ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री बने मोहन चरण माझी

मोहन चरण माझी को ओडिशा का 15वां मुख्यमंत्री चुना गया है। वह उड़ीसा में पहली बार बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे। आपको बता दें, भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए ओडिशा में करीब 24 साल से सत्ता पर काबिज बीजद को सत्ता से हटा दिया है। ओडिशा में सीएम के साथ ही दो डिप्टी सीएम भी बनाया गया है। प्रभाती परिदा और केवी सिंह को ओडिशा का डिप्टी सीएम बनाया गया है।

डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंहदेव बोलांगीर के राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे नवीन पटनायक की सरकार में 2000 से 2004 तक उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, 2004 से 2009 तक शहरी विकास और सार्वजनिक उद्यम के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दूसरी डिप्टी सीएम प्रभाती परिदा पुरी की निमापारा सीट से विधायक हैं।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दर्ज की थी बड़ी जीत

ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 78 पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजद 51 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस को राज्य में 14, सीपीआईएम को 1 सीट मिली है। वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग