Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

London Mayor Election: देखिए कहां हो रहा भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला

London Mayor Election | Tarun Gulati | Sadik Khan | Pakistan

London Mayor Election: लंदन में दो मई को यानी आज मेयर का चुनाव हो रहा है। इस बार लंदन में मेयर का चुनाव का इंट्रेस्टेड है। इस बार के मेयर चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार हैं। भारत के लोग भी इस चुनाव पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि इस चुनाव में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर बताई जा रही है। दरअसल, लंदन के मेयर चुनाव में लेबर पार्टी की तरफ से सादिक खान मैदान में हैं तो वहीं इस चुनाव में भारतीय मूल के तरूम गुलाटी भी उम्मीदवार हैं। तरुण गुलाटी एक इन्वेस्टमेंट बैंकर और बिजनेसमैन हैं। 4 मई को इस चुनाव के परिणाम आएंगे।

सादिक खान 2016 से लंदन के मेयर हैं। सादिक खान पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश हैं। उनके पिता पहले लखनऊ से पाकिस्तान गए थे और फिर इंग्लैंड। जबकि तरुण गुलाटी के पिता भारत सरकार में उच्च अधिकारी थे। तरुण गुलाटी का जन्म भारत में हुआ। उनकी पढ़ाई लिखाई भी यहीं हुई और 35 साल भारत में बिताने के बाद वे इंग्लैंड गए, जहां इंवेस्टमेंट बैंकर और बिजनेसमैन के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

तरूण गुलाटी स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। तरूण ने कहा कि उम्मीद है कि जीतने के बाद लोगों के जीवन को आसान बनाऊंगा, अपने अनुभव से लंदन में फंड की कमी नहीं रहने दूंगा। मीडिया से बात करते हुए तरूण गुलाटी ने कहा कि लंदन में लूट और स्नैचिंग जैसे क्राइम बढ़े हैं, उन्हें रोकने के लिए अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात करेंगे। लोगों को सस्ता घर, अच्छी सड़कें बनाने के लिए पॉलिसी तैयार करेंगे।

सादिक खान 2016 और 2020 में मेयर चुने जा चुके हैं। वे तीसरी बार लंदन का मेयर बनने की कोशिश में हैं। लंदन में वायु प्रदूषण पर किए गए अपने काम को वे अपनी उपलब्धि के तौर पर देखते हैं। लंदन में नेचर रेस्टोरेशन और 2030 तक नेट जीरो की तरफ ले जाने के प्रयासों की भी चर्चा की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार