Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हथियार और गोला-बारूद के साथ मणिपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 लोग

manipur police | arrest | people | arms and ammunition | shreshth bharat

मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के आईवी रोड मोइरंग थोया से पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस  ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कर ली गई है। इन लोगों की पहचान सलाम रमेश्वर सिंह, टोंगब्रम ज्ञान सिंह, पुख्रेम इंगोचा सिंह और थोकचोम टेम्बा के रुप में की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर इन 4 लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों से तीन एसएल राइफलें और चार खाली मैगजीन, 20 लाइव राउंड, 7 मोबाइल फोन, एक बाओफेंग वॉकी टॉकी सेट, 2 कार और कई बैग के साथ भारी मात्रा में सामान जब्त किया है।

मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को यह भी कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सख्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं। सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ताकि एनएच-37 और एनएच-2 पर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने बताया कि मणिपुर में कुल 129 चेकपॉइंट स्थापित किए गए हैं।

पुलिस ने ‘एक्स’ पर भी मामले की जानकारी दी और कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान निम्नलिखित सामान बरामद किया गया।

थौबल जिले की ग्वारोक हिल से मैगजीन के साथ एक इंसास (Insas) एलएमजी राइफल, मैगजीन के साथ एक 9 मिमी एसएमजी कार्बाइन, एक डबल बैरल बंदूक, पांच एचई हैंड ग्रेनेड, दो मोर्टार गोले, एक आईईडी (IED), एक वॉकी टॉकी, तीन आंसू गोले, दो 38 एमएम एंटी रियोट कारतूस, पांच स्टन शेल्स, पांच बेहोश करने वाले गोले,  पांच डेटोनेटर, 19 गोला बारूद और चार खाली कारतूस मिले।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार