Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मध्य प्रदेश: दमोह में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर 7 लोगों की मौत, 3 घायल

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार की शाम एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
MP Road Accident

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार की शाम एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जिले के ‘देहात’ (ग्रामीण) पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत समन्ना गांव के पास हुई।

दमोह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने कहा, “दमोह जिले के समन्ना में एक दुर्घटना हुई, जहां एक ट्रक ने 10 लोगों को ले जा रहे एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी और उनमें से सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आगे के इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।”

एसपी ने आगे कहा, “फिलहाल हम घटनास्थल पर ट्रक और ऑटो की टक्कर के निशानों की जांच कर रहे हैं। घायलों के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और फिर हम दुर्घटना की गलतियों और कारणों की पहचान कर पाएंगे। ट्रक चालक हमारी हिरासत में है और हम उसके नशे में होने की संभावनाओं की जांच कर रहे हैं।”

इस बीच, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मीडिया को बताया, “जिले में एक लापरवाही चालक ट्रक ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले ही पीड़ितों को वित्तीय सहायता की घोषणा कर दी है और प्रशासन पीड़ितों के नाम और अन्य आवश्यक विवरण भेज रहा है।

मृतको को 2-2 लाख रूपये- सीएम मोहन यादव

सीएम यादव ने एक्स पर लिखा, “दमोह जिले में दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में कई लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। इस भीषण सड़क हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”
उन्होंने आगे लिखा, “राज्य सरकार की ओर से मैंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। दुख की इस घड़ी में हम सभी शोक परिवारों के साथ खड़े हैं।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड