Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘मिशन 370 प्लस’ को लेकर भाजपा की रणनीति, पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र

lok sabha election 2024 | bharat mandapam | BJP's national convention | shreshth bharat |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए शनिवार को नई दिल्ली में स्थित भारत मंडपम पहुंचे। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की यह सबसे बड़ी बैठक है। जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान दो प्रस्ताव पेश किये जाने की संभावना है। पहला प्रस्ताव राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित होगा, जबकि दूसरा प्रस्ताव अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के प्रति आभार पत्र होने की आशंका है।

लोकसभा चुनाव स पहले भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय बैठक आज से देश की राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में शुरू हो रही है। इस दो दिवसीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं। पीएम मोदी के भारत मंडपम पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झंडा फहराकर अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। आज दोपहर 3:30 बजे से बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी।

भाजपा का एजेंडा ‘मिशन 370 प्लस’

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी की यह सबसे बड़ी बैठक है। इस बैठक में 11 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। भाजपा की बैठक का एजेंडा ‘मिशन 370 प्लस’ है। आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने 370 से अधिक सीटें हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में वरिष्ठ नेता इस लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर मंथन करेंगे। जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान दो प्रस्ताव पेश किये जाने की संभावना है। पहला प्रस्ताव राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित होगा, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत बनाने की दिशा में किए जा रहे उसके प्रयासों का जिक्र होगा। जबकि दूसरा प्रस्ताव अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के प्रति आभार पत्र होने की आशंका है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड