Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: BARAMATI में भाभी से टकराएंगी सुप्रिया, नतीजों का इंतजार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित बारामती लोकसभा सीट पर चुनाव बेहद ही रोमांचक है। इस सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और बहू सुनेत्रा पवार आमने-सामने हैं।
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: कहते हैं इतिहास खुद को दोहराता है। ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित बारामती लोकसभा सीट पर भी इतिहास दोहराया जा रहा है। फिलहाल शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और बहू सुनेत्रा पवार बारामती लोकसभा सीट पर आमने-सामने हैं। परिवार में फूट साफ तौर पर देखी जा रही है। इससे पहले 1960 में भी ऐसा ही मुकाबला देखने को मिला था, जब शरद पवार अपने बड़े भाई वसंतराव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे। बारामती लोकसभा सीट एनसीपी का गढ़ मानी जाती है। शरद पवार यहां से छह बार सांसद रह चुके हैं। अजीत पवार भी यहां से एक बार सांसद रह चुके हैं, जबकि पिछले तीन बार से सुप्रिया यहां से सांसद चुनी जा रही हैं। लेकिन अब एनसीपी टूट चुकी है। एनसीपी के दो हिस्से हो चुके हैं। एक में है शरद पवार तो दूसरे में हैं अजीत पवार।

Exit Polls में जीतती दिख रही सुप्रिया

हालांकि, Exit Polls में शरद पवार के लिए राहत की खबर है। Exit Polls में सुप्रीया सुले जीतती हुई दिख रही हैं। लेकिन अभी देखना होगा कि जब फाइनल नतीजें आएंगे तो किसकी हार-जीत होती है। बारामती लोकसभा सीट महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। यह सीट 1952 में प्रारम्भ हुई थी। बारामती लोकसभा सीट में 6 विधानसभा विभाग हैं।

  • दौंड
  • इंदापुर
  • बारामती
  • पुरंदर
  • भोर
  • खड़कवासला

बारामती लोकसभा सीट से ये रह चुके हैं सांसद:

1952: नाना पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957: नाना पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962: नाना पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967: नाना पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971: नाना पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977: तुकाराम काते, भारतीय लोकदल
1980: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इ)
1984: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1991: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1999: शरद पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2004: सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2009: सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2014: सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2019: सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग