Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘देश के पिता नहीं होते..’ कंगना रनौत की पोस्ट पर मचा बवाल

इस पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना के इस बयान की जमकर आलोचना की है। श्रीनेत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा...
Kangana Ranaut:| SHRESHTH BHARAT

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर चुकी हैं। उन्होंने बुधवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में कुछ ऐसा कह दिया कि बवाल मच गया।

कंगना रनौत पहले भी किसानों के विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी करके विवाद में रह चुकी हैं। अब कंगना ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 120वीं जयंती पर एक पोस्ट के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। वहीं, इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों को लगा कि कंगना राष्ट्रपिता के रूप में महात्मा गांधी के कद को कम करने की कोशिश कर रही है।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं। धन्य है भारत मां के ये लाल।” वहीं, एक अन्य पोस्ट में एक्ट्रेस ने देश में स्वच्छता के संबंध में महात्मा गांधी की विरासत को आगे बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देती नजर आईं।

पुणे में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में स्कूल वैन का चालक

इस पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना के इस बयान की जमकर आलोचना की है। श्रीनेत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भाजपा सांसद कंगना (Kangana Ranaut) ने महात्मा गांधी की जयंती पर यह भद्दा कटाक्ष किया। गोडसे के उपासक बापू और शास्त्री जी में अंतर करते हैं। क्या नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी के नए गोडसे भक्त को पूरे दिल से माफ करेंगे? हर कोई सम्मान का हकदार है। वो राष्ट्रपिता हैं, बेटे हैं और शहीद हैं। “

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही