Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 3 आतंकवादी किए ढेर

Kupwara Encounter: जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।
Kupwara Encounter

Kupwara Encounter: जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।

इससे पहले 27 अगस्त को कर्नाह सेक्टर और माछिल सेक्टर के कुमकडी से एक साथ घुसपैठ की कोशिशों के बारे में विशिष्ट खुफिया एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू और कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। वहीं, जिला पुलिस कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ के प्रयासों के बारे में कड़ी निगरानी बनाए हुए है।

28 अगस्त की शाम को एक संदिग्ध गतिविधि का पता चला था, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई, जोकि 29 अगस्त की सुबह तक जारी रही। इस बीच, 28 अगस्त को शाम 7 बजे के आसपास कर्नाह सेक्टर में भी संदिग्ध गतिविधि का पता चला, जिसके तुरंत बाद वहां भी गोलीबारी शुरू हो गई जो 29 अगस्त की सुबह तक जारी रही।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “दोनों स्थानों पर सुबह की गई तलाशी में कुमकडी में दो शव बरामद किए गए जबकि कर्नाह में एक शव बरामद किया गया।” आगे की तलाशी अभियान जारी है। इस साल कुपवाड़ा जिले में यह छठा ऑपरेशन है, जिसमें अब तक विदेशी घुसपैठियों सहित 10 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

28-29 अगस्त की रात को कुपवाड़ा के तंगधार के सामान्य क्षेत्र में संभावित “घुसपैठ के प्रयासों” के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह ऑपरेशन शुरू किया था।

इससे पहले बुधवार को उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने 16 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा के साथ सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के साथ आगे के क्षेत्रों का दौरा किया और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्हें क्षेत्र में सुरक्षा बलों और परिचालन तैयारियों के बीच तालमेल के बारे में जानकारी दी गई।

सेना कमांडर ने गठन की सहायक इकाइयों का भी दौरा किया और सभी रैंकों को व्यापक परिचालन तत्परता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सेना कमांडर ने रोमियो फोर्स के जीओसी मेजर जनरल मनीष गुप्ता के साथ भीतरी इलाकों में दौरा किया और उन्हें क्षेत्र में परिचालन तैयारियों और सुरक्षा स्थिति के बारे में बताया। सेना कमांडर ने सैनिकों की प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने Jio Users को दिया तोहफा, दिवाली पर लॉन्च होगा AI-Cloud

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड