श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत

Gangster Mukhtar Ansari

पूर्व गैंगस्टर और सपा नेता मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। मुख्तार अंसारी बांदा के हॉस्पिटल में भर्ती था। उसको आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि 9 डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही थी।

मुख्तार अंसारी की उम्र 60 साल थी। अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अचेत हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां 9 डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही थी।

समाजवादी पार्टी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि कर दी है।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मऊ, गाजीपुर और बांदा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बांदा मेडिकल कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

https://twitter.com/shreshtbharattv/status/1773402892185276579?s=20

आज दिन में खबर आई थी कि मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब हो रही है। इस जानकारी के बाद उसके परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हुए थे। मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी बांदा के लिए रवाना हुए थे।

मोहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी का पैतृक घर है। वहां पर उनके पैतृक घर पर भी लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से पुलिस फोर्स की तैनाती वहां कर दी गई है।

मुख्तार को मंगलवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इससे पहले मुख्तार के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मुख्तार को जेल में जहर दिया गया है।

मुख्तार मऊ से पांच बार विधायक रह चुका था और 8 मामलों के चलते पिछले दो साल से बांदा जेल में बंद था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच