Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

International Museum Day: जानें क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

हर साल 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में करीब 30000 से अधिक संग्रहालय हैं। इस दिन संग्रहालय के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कई संग्रहालयों में कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है...
International Museum Day | International Museum Day 2024 | lifestyle | SHRESHTH BHARAT

International Museum Day 2024: इतिहास के झरोखों में झांकने के लिए, अपनी संस्कृति, परंपरा और धरोहरों को संभालकर रखने के लिए एक ऐसा स्थान होता है, जिसे हम संग्रहालय कहते हैं। हर साल 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day) मनाया जाता है। संग्रहालय लोगों व आने वाली पीढ़ियों और अतीत की स्मृतियों के बीच का रास्ता है, जो हमें इतिहास से जोड़ता है। लोगों को इतिहास तक पहुंचाने और इससे जुड़ी चीजों को सहेजने के लिए विश्व भर में कई बड़े, बहुत पुराने और लोकप्रिय संग्रहालय बनाए गए हैं। इन संग्रहालयों के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है।

दुनिया में 30000 से अधिक संग्रहालय

हर वर्ष 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। संग्रहालय दिवस दुनिया के तमाम देशों में मनाते हैं। 2009 तक संग्रहालय दिवस को 90 से अधिक देशों में मनाया जाने लगा था। दुनियाभर में करीब 30000 से अधिक संग्रहालय हैं जो इस दिन को मनाते हैं। इस दिन लोग संग्रहालयों में जाते हैं और अपने इतिहास से रूबरू होते हैं। 18 मई को कई संग्रहालयों में कार्यक्रम भी किए जाते हैं।

संग्रहालय दिवस का इतिहास

सर्वप्रथम इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (ICOM) ने 1977 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की। उसके बाद हर साल 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाने लगा। विश्व के कई देशों के अंदर स्थापित संग्रहालय इस दिन का आयोजन करते हैं और संग्रहालय के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2024 की थीम

हर साल अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल का थीम “शिक्षा और अनुसंधान के लिए संग्रहालय” है। इससे पहले 2021 में इसका थीम “संग्रहालयों का भविष्य पुन: प्राप्त करे और पुन: कल्पना करें” था। वहीं 2022 का थीम “संग्रहालय की शक्ति” था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग