श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन ने किया महारैली का ऐलान

aam aadmi party and congress maha raily

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED की कस्टडी में है। केजरीवाल को जब से ED ने अपनी हिरासत में लिया है तब से आम आदमी पार्टी में खलबली मच गई है। इसके साथ ही इंडिया एलायंस में भी अफरा-तफरी का माहौल है। केजरीवाल की हिरासत को राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा जा रहा है।

‘तानाशाही के खिलाफ महारैली’

विपक्षी दलों ने इसे भारत सरकार की तानाशाही बताया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज आम आदमी पार्टी सहित इंडिया एलायंस ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की पहली बड़ी मीटिंग भी थी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के लीडर और दिल्ली के मिनिस्टर गोपाल राय ने पीएम मोदी पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि एक के बाद एक अपने विरोधियों को भाजपा ऐसे ही साफ कर रही है।

कब और किस जगह होगी ये महारैली

इसके साथ ही उन्होंने इंडिया महागठबंधन द्वारा 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 10:00 बजे महारैली निकलने का ऐलान कर दिया। गोपाल राय ने कहा, यह फैसला तानाशाही के खिलाफ लिया गया है। मैं केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि भारत के संविधान में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को 31 मार्च को 10:00 बजे रामलीला मैदान में आने की अपील करता हूं। दिल्ली की एक और मंत्री आतिशी ने भी कहा कि इंडिया एलायंस रामलीला मैदान में 31 मार्च को एक महारैली का आयोजन कर रहा है। यह अरविंद केजरीवाल को नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए है। सभी विपक्षी दलों पर एक तरफ हमला हो रहा है।

इसी दौरान इंडिया एयरलाइंस के मुख्य घटक दल कांग्रेस के दिल्ली चीफ अरविंदर सिंह लवली ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक रैली नहीं है बल्कि हमने भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए आह्वान किया है।

रामलीला मैदान को ही इस महारैली के लिए क्यों चुना गया?

इस बात पर दिल्ली के मिनिस्टर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। यहां पर देश की सबसे बड़ी क्रांति शुरू हुई थी। आम आदमी पार्टी भी रामलीला मैदान से ही खड़ी हुई थी। इंडिया पार्टियों के सभी सीनियर नेता इस रैली में भाग लेंगे और देश को संबोधित करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य