Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IIT मद्रास का छठी बार दबदबा, NIRF रैंकिंग 2024 में हासिल किया पहला स्थान

IIT Madras: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने एक बार फिर राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जोकि लगातार छह वर्ष से शीर्ष पर बनी हुई है।
IIT Madras

IIT Madras: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने एक बार फिर राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जोकि लगातार छह वर्ष से शीर्ष पर बनी हुई है। शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 की घोषणा की है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने लगातार छठे वर्ष पहला स्थान हासिल किया है,  जबकि भारतीय विज्ञान संस्थान (IIAC), बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है। IIT मद्रास को पिछले नौ वर्षों से सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज का भी दर्जा दिया गया है। प्रबंधन श्रेणी में IIM अहमदाबाद, बेंगलुरू और कलकत्ता शीर्ष पांच में शामिल हैं।

अपने नौवें संस्करण में रैंकिंग में पांच व्यापक मापदंडों को शामिल किया गया है, जो इस प्रकार है- शिक्षण, सीखने और संसाधन, अनुसंधान और पेशेवर अभ्यास, स्नातक परिणाम, आउटरीच और समावेशिता और धारणा पर संस्थानों का मूल्यांकन करता है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश सरकार का नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बड़ा

बता दें, इस वर्ष तीन नई श्रेणियां शुरू की गईं, जिससे कुल श्रेणियां 16 हो गईं। उच्च शिक्षण संस्थानों को 16 श्रेणियों में सूचीबद्ध किया गया है – समग्र, विश्वविद्यालय, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कानून, वास्तुकला कॉलेज, अनुसंधान संस्थान, फार्मेसी, दंत चिकित्सा, कृषि और संबद्ध क्षेत्र, नवाचार, राज्य विश्वविद्यालय, मुक्त विश्वविद्यालय और कौशल विश्वविद्यालय।

बता दें, इस वर्ष NIRF में 10885 उच्च शिक्षा संस्थानों ने भाग लिया। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2015 में भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों को रैंक करने के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा अपनाई गई एक रैंकिंग पद्धति थी। एक कोर कमेटी ने विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों की रैंकिंग के लिए व्यापक मापदंडों की पहचान करने के लिए MHRD द्वारा स्थापित संस्थानों की रैंकिंग के लिए इस पद्धति का निर्माण किया था।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: छह सीटों पर होगा उपचुनाव, बीजेपी-कांग्रेस में से किसका दावा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड