श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जेल बनाए गए दो स्टेडियम, दिल्ली के सारे बॉर्डर सील

noida-farmer-protest-092135897-16x9_0

किसानों ने दिल्ली चलो का नारा दिया है। इसी को लेकर दिल्ली एनसीआर में पुलिस अलर्ट पर है। किसान मंगलवार को मार्च करने वाले हैं इसी को लेकर कई किसान दिल्ली पहुंचना चाह रहे हैं। मंगलवार को होने वाली इस मार्च को रोकने के प्रशासन ने सिंघु और गाजीपुर सहित दिल्ली की सारी सीमाओं को सील कर दिया है। दिल्ली आने वाली कई सड़कों पर कंक्रीट के अवरोधक, सड़क पर बिछने वाले नुकीले अवरोधक और कंटीले तार लगाए गए हैं। किसानों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया है। हजारों पुलिसकर्मियों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया है। उत्तरपूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘किसी को भी कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’

हरियाणा के अधिकारियों ने अंबाला के पास शंभू में पंजाब से लगी सीमा को सील कर दिया है। किसानों के मार्च को रोकने के लिए जींद और फतेहाबाद जिलों की सीमाओं पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा प्रशासन ने सिरसा में स्थित चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम सिरसा और डबवाली के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम को अस्थायी जेल बना दिया है, किसी भी उपद्रव करने वाले किसानों को गिरफ्तार करके इन दोनों जेलों में शिफ्ट करने की योजना है।

हरियाणा सरकार ने 11 से 13 फरवरी तक सात जिलों- अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और एक साथ कई एसएमएस (संदेश) भेजने पर रोक लगाई है। घग्गर फ्लाईओवर पर सड़क के दोनों किनारों पर लोहे की चादरें लगाई गई हैं। पानी की बौछारें और दंगा-रोधी ‘वज्र’ वाहन तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही, घग्गर नदी के तल की भी खुदाई की गई है ताकि पैदल इसे पार न किया जा सके। हालांकि, कुछ लोगों को पैदल नदी पार करते हुए देखा गया।

इस बीच सरकार ने किसान यूनियनों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। केंद्र सरकार ने 12 फरवरी को आमंत्रित किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज