श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

HDFC बैंक ने किया बड़ा बदलाव, कम UPI लेन-देन पर नहीं आएगा SMS

निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक एचडीएफसी ने पैसों के लेन-देन मामले में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव को 25 जून से लागू किया जाएगा। नया नियम लागू होने के बाद से कम मूल्य के लेन-देन पर आपको एसएमएस अलर्ट नहीं भेजा जाएगा।
Untitled design - 2024-05-29T121559.446

HDFC Bank: वर्तमान समय में ज्यादातर लोग पैसों का लेन-देन करने के लिए यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल करते हैं। जब हम किसी को पैसे भेजते हैं तो हमारे फोन पर तुरंत उसका मैसेज पॉप-अप हो जाता है। भले ही वो ट्रांजैक्शन अमाउंट 1 रुपये ही क्यों न हो, लेकिन निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी ने इससे जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के मुताबिक, कम पैसों के ट्रांजैक्शन पर आपके फोन पर एसएमएस अलर्ट नहीं भेजा जाएगा।

25 जून से लागू होगा नया नियम

निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक एचडीएफसी ने पैसों के लेन-देन मामले में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव को 25 जून से लागू किया जाएगा। नया नियम लागू होने के बाद से कम मूल्य के लेन-देन पर आपको एसएमएस अलर्ट नहीं भेजा जाएगा। बैंक द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, अब UPI से 100 रुपये से कम के पेमेंट किए जाने पर एसएमएस नहीं आएगा। इसके अलावा 500 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर भी कोई मैसेज नहीं भेजा जाएगा। हालांकि, हर ट्रांजैक्शन पर यूजर को ई-मेल अलर्ट भेजा जाएगा। बैंक ने उपभोक्ताओं को अपनी ई-मेल आईडी अपडेट करने के लिए भी कहा है।

UPI का इस्तेमाल बढ़ा

अब ज्यादातर लोग पैसों के लेन-देन के लिए ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन का प्रयोग करते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन की औसत वैल्यू घट रही है। साल 2022 की दूसरी छमाही में यह वैल्यू 1,648 रुपये रही है। वहीं, साल 2023 की दूसरी छमाही में यह 8 फीसदी कम होकर 1,515 रुपये रह गई है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि छोटे लेन-देन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है।

वर्ल्डलाइन इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांजैक्शन के वॉल्यूम और वैल्यू के अनुसार भारत के तीन प्रमुख यूपीआई फोनपे (PhonePe), गूगलपे (GooglePay) और पेटीएम (Paytm) हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 में यूपीआई के जरिए लेन-देन 10 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लगभग 11.8 हजार करोड़ पर पहुंच गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज