श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या देखा है कभी ऐसा आम का पेड़? उगते हैं 121 किस्म के आम

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर आम की अधिक पैदावार के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। आम उत्पादन के मामले में सहारनपुर को फल पट्टी भी कहा जाता है। यहां के मशहूर कंपनी बाग में कई किस्म के पेड़ लगे हुए हैं।
Untitled design - 2024-05-17T130135.271

Unique Mango Tree Saharanpur: आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता है। पूरी दुनिया में इसकी जबरदस्त पैदावार है। भारत में तो खाने के बाद आम खाना रिवाज जैसा माना जाता है, लेकिन क्या आपने आम के एक ऐसे पेड़ के बारे में सुना है जिसमें 121 किस्म के आम आते हैं। दरअसल, सहारनपुर के कंपनी बाग में आम का यह अनोखा पेड़ लगा हुआ है। इस पेड़ के पीछे 10 सालों की मेहनत है। आइए, आम के इस रहस्यमयी पेड़ के बारे में जान लेते हैं…

आम की 121 किस्म के पीछे कड़ी मेहनत

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर आम की अधिक पैदावार के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। आम उत्पादन के मामले में सहारनपुर को फल पट्टी भी कहा जाता है। यहां के मशहूर कंपनी बाग में कई किस्म के पेड़ लगे हुए हैं। मुगलकालीन इस बाग में विभिन्न शोध और बागबानी के प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। यहां शोध के जरिए एक ऐसा अद्भुत पेड़ उगाया गया है, जिसमें आम की 121 वेराइटी पाई जाती हैं। इस पेड़ को उगाने में 10 साल की कड़ी मेहनत लगी है।

करीब दस साल पहले कंपनी बाग स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के तत्कालीन संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद ने शोध के लिए जिस पेड़ को चुना, उसकी उम्र उस वक़्त करीब 10 वर्ष थी। उन्होंने आम के पेड़ पर 121 किस्म के आम की कलम लगाई। इस पेड़ की देखरेख के लिए नर्सरी इंचार्ज को लगाया गया था।

पेड़ पर उगती हैं ये खास प्रजातियां

इस पेड़ पर दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रामकेला, आम्रपाली, सहारनपुर अरुण, सहारनपुर वरुण, सहारनपुर सौरभ, सहारनपुर गौरव, सहारनपुर राजीव, लखनऊ सफेदा, टॉमी ऐट किंग्स, पूसा सूर्या, सैंसेशन, रटौल, कलमी मालदा, बांबे, स्मिथ, मैंगीफेरा जालोनिया, गोला बुलंदशहर, लरन्कू, एलआर स्पेशल, आलमपुर बेनिशा और असौजिया देवबंद समेत 121 किस्म के आम लगते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज