Ayodhya: पूरे देश में आज धूमधाम के साथ अक्षय तृतीया का पर्व मनाया गया। वहीं, अयोध्या में विराजमान श्रीराम लला को अक्षय तृतीया के मौके पर 11,000 हापुस आमों का भोग लगाया गया। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
On Akshay Tritiya today, Prabhu Shri Ramlalla Sarkar has been offered the bhog of mangoes.
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) May 10, 2024
अक्षय तृतीया के पर्व पर आज प्रभु श्री रामलला सरकार को आम का भोग लगाया गया है। pic.twitter.com/7jbRRgTsbe
आज रामलला का श्रृंगार भी इतना आकर्षक था कि लोग श्रीराम के ऊपर से अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी के मुताबिक 56 प्रकार के फल इसमें सम्मिलित हैं, महाराष्ट्र के एक भक्त ने आज अक्षय तृतीया के मौके पर राम के दरबार में इन फलों को भेजा है।

खास बात यह है कि यह सभी फल महाराष्ट्र से आए हैं, जिसमें 11000 हापुस आम है। इसके अलावा संतरा, अंगूर मिलकर 56 प्रकार के फल अक्षय तृतीया के मौके पर प्रभु राम के दरबार में समर्पित किए गए।

जब से प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान हुए हैं, तब से लेकर अभी तक देश दुनिया के राम भक्त धर्म नगरी अयोध्या में लाखों की संख्या में पहुंचकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। विराजमान होने के बाद राम भक्त श्री राम को कुछ ना कुछ अर्पित करते हैं