Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इस्लामिक स्टेट के 4 आतंकी गिरफ्तार, श्रीलंका से है खास कनेक्शन

अहमदाबाद में एटीएस ने चार इस्लामिक स्टेट के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, चारों आतंकी इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैं और इनका श्रीलंका कनेक्शन भी सामने आया है...
Ahmedabad Airport

Ahmedabad Airport: गुजरात के अहमदाबाद में एटीएस ने चार इस्लामिक स्टेट के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, चारों आतंकी इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैं और इनका श्रीलंका कनेक्शन भी सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चारों आतंकियों के अहमदाबाद (Ahmedabad Airport)आने का इनपुट मिला था, जिसके बाद गुजरात एटीएस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं, बताया जा रहा है कि चारों आतंकियों के तार श्रीलंका से जुड़े हैं।

अज्ञात जगह पर हो रही आतंकियों से पूछताछ

सूत्रों की मानें तो गुजरात ATS चारों आतंकियों को अज्ञात जगह ले गई है, जहां उनसे पूछताछ शुरू गई है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आतंकी किस इरादे से अहमदाबाद एयरपोर्ट आए थे।

यह भी पढ़ें- उधम सिंह नगर में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

तमिलनाडु से अहमदाबाद आए चारों आतंकी

सूत्रों का ये भी कहना है कि आतंकियों के पास से जो टिकट मिले हैं, उससे ये मालूम होता है कि आतंकी चेन्नई से आए हैं। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि ये आतंकी कोलंबो से तमिलनाडु और तमिलनाडु से अहमदाबाद आए। बता दें कि चारों आतंकियों को एक हैंडलर गाइड कर रहा था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग