श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी या कमी? जानें क्या है आज का भाव

भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 66,310 रुपये है। बीते दिन सोने का भाव 66,300 रुपये था। यानी की आज रेट बढ़ा है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 72, 320 रुपये प्रति 10 ग्राम है...
Gold Silver Price Today Up lucknow noida rate here in detail

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में आज (13 जून) को उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 66,310 रुपये है। बीते दिन सोने का भाव 66,300 रुपये था। यानी की आज रेट बढ़ा है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 72, 320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन (12 जून) को 24 कैरेट सोने का दाम, 72,310 रुपये था। मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और बढ़ेगी।

सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,631 प्रति ग्राम।
  •  24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,232 प्रति ग्राम है।

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Gold Silver Price Today) में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 66,310 रुपये है। वहीं,  24 कैरेट सोने का  रेट प्रति 10 ग्राम  72,320 रुपये है।

गाजियाबाद में सोने के भाव 

  • 22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम-66,310 रुपये
  • 24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-72,320 रुपये

नोएडा में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

  • 66,310 रुपये (22 कैरट)
  • 72,320 (24 कैरट)

लखनऊ में कितना है चांदी का भाव

वहीं, अगर हम चांदी के भाव की बात करें तो में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 91,400 है। वहीं, बीते दिन दाम 91,300 रुपये प्रति किलो था, जिसका मतलब है कि आज चांदी के दाम बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोना-चांदी के रेट में उछाल, जानें हर शहर का भाव

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान?

Indian Standard Organization (ISO) की तरफ से सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है। वहीं, कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज