श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोने की कीमतों में आया उछाल, जानें 24 और 22 कैरेट सोने का भाव

Gold Price Today: आज गुरुवार 27 फरवरी को सोने की कीमतों में बड़ा करेक्शन आया है। 24 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये तक गिरा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये तक कम हुआ है।
Gold Price Today

Gold Price Today: आज गुरुवार 27 फरवरी को सोने की कीमतों में बड़ा करेक्शन आया है। 24 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये तक गिरा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,800 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

सोने की कीमतों में आया उछाल

सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद आज करेक्शन आया है। अगर वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कोई सख्त रुख अपनाता है, तो सोने की कीमतों में और नरमी आ सकती है। इसके अलावा अगर घरेलू बाजार में त्योहारी मांग कम होती है या निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली की जाती है, तो सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के मामूली तेजी रही। यहां दाम 87,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,490 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी की कीमत

चांदी की कीमत 27 फरवरी को चांदी की कीमत 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आज चांदी के दाम में 2,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे विदेशी बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में बदलाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमत भी बढ़ने लगती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज