Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन भाजपा में शामिल, कई बड़े रहे मौजूद

Champai Soren Joins BJP: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार यानी 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल हो गए। चंपई सोरेन को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
Champai Soren Joins BJP

Champai Soren Joins BJP: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार यानी 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल हो गए। चंपई सोरेन को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेता भी मौजूद थे।

अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा की मौजूदगी में सोरेन बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे सोरेन कुछ समय के लिए भावुक भी हो गए।

ये भी पढ़ें- चंपई सोरेन JMM से क्यों हुए थे अलग? आज बीजेपी में होंगे शामिल

टाइगर जिंदा है… वे टाइगर हैं- शिवराज सिंह चौहान

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोरेन ने पूरी जिंदगी ईमानदारी से जनता की सेवा की, आज वे झारखंड गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा में आए हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। टाइगर जिंदा है… वे टाइगर हैं, उनके साथ मिलकर भाजपा अब अपनी सरकार बनाएगी और झारखंड की जनता को यहां की बेईमान सरकार से मुक्ति दिलाएगी। सोरेन भाजपा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे, वे कोर कमेटी में भी रहेंगे।

चंपई सोरेन जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत- सीएम हेमंता बिस्वा सरमा

चंपई सोरेन जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत। आप एक सक्षम नेता हैं, जिन्होंने केवल आदिवासियों के लिए नहीं, बल्कि पूरी झारखण्ड की सेवा की है। JMM-Cong वाले वंशवाद और भ्रष्टाचार में इतने लिप्त हैं कि वे कभी भी किसी कर्मठ आदिवासी या गरीब को सम्मान नहीं दे पाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद हुआ था एलान

गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करने के बाद चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की गई थी।

असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया था कि  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के दिग्गज आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने कुछ समय पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया था कि सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे।

Champai Soren ने दी थी हिंट

इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि चंपई सोरेन अपनी अलग पार्टी बनाएंगे और आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। JMM से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने तीन विकल्प बताए थे।

चंपई सोरेन (Champai Soren) ने कहा था कि मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा। मैंने तीन विकल्प बताए थे, रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैं रिटायर नहीं होऊंगा, मैं पार्टी को मजबूत बनाऊगा, नई पार्टी स्थापित करूंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिलता है, तो उसके साथ आगे बढूंगा।

झामुमो से क्यों अलग हुए चंपई सोरेन?

बता दें कि चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने बताया था कि वो जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग