Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, इसके पीछे किसका हाथ?

firing outside salman khan home

Firing outside Salman Khan House: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आने से मुंबई के इस इलाके में अफरा-तफरा मच गई। मामला हाई प्रोफाइल होने से विपक्ष ने भी सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति हमलावर रुख अपनाया है।

रविवार सुबह 5 बजे की घटना

सलमान का घर मुंबई के बांद्रा में है। पुलिस के मुताबिक ये मामला यहां रविवार सुबह 5 बजे घटित हुआ। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस ने कहा कि करीब पांच बजे सुबह दो अनजान लोगों ने कलाकार सलमान के घर के बाद बांद्रा में फायर किए। पुलिस को पता चला है कि तीन राउंड फायरिंग की गई है। मौके पर मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच पहुंच गई।

इस घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है और लोकल लोगों से भी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

मुख्यंत्री शिंदे ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुनाहगारों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। जो अपने हाथ में कानून लेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा का जायजा लेने और सिक्योरिटी को बढ़ाने की बात की है। मैंने खुद सलमान से इस बारे में बात की है। इस मामले पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना के लीडर संजय राउत ने कहा कि मुंबई में कोई भी सुरक्षित नहीं है। होम मिनिस्टर राजनीति में बिजी हैं लेकिन मुंबई पुलिस तो राजनीति नहीं कर रही है ना? सलमान के घर पर फायरिंग एक संकेत है कि इस मुंबई में कुछ भी हो सकता है।

इस मामले पर सलमान के पिता सलीम खान का कहना है कि ये गुंडे लोग सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं। सलमान खान ठीक हैं। इसी बीज सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

किसने की है ये फायरिंग

इस घटना के बाद फेसबुक पोस्ट के जरिए इस तरह के दावे किए गए हैं कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ये फायरिंग कराई है। ये भी दावा किया है कि अगली बार गोली घर पर नहीं चलेगी। रिपोर्ट के अनुसार हमलावरों का कहना है कि ये तो अभी सलमान खान को सिर्फ ट्रेलर दिखाया गया है।

बता दें, जब से काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान खान का नाम आया है तब से लॉरेंस बिश्नोई सुपरस्टार के पीछे पड़ा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड