Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा में सांसद कल्याण बनर्जी की एक्टिंग देख हंस पड़े सभी लोग, देखें वीडियो

Kalyan Banerjee: कल्याण बनर्जी की एक्टिंग ने सदन में बैठे सभी सदस्यों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी पार्टी की सदस्य और सांसद महुआ मोइत्रा...
Kalyan Banerjee| shreshth bharat

Kalyan Banerjee: लोकसभा में आज यानी मंगलवार को TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने BJP पर जमकर तंज कसा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में सांसद ने कित-कित खेल का जिक्र करते हुए इस तरह से कित-कित बोला कि सदन में बैठे सभी लोग हंसने लगे। कल्याण बनर्जी की एक्टिंग ने सदन में बैठे सभी सदस्यों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी पार्टी की सदस्य और सांसद महुआ मोइत्रा भी उनकी एक्टिंग पर हंसने लगीं।

लोकसभा में क्या बोले कल्याण?

लोकसभा में Kalyan Banerjee ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में बीजेपी के 400 पार वाले नारे को लेकर तंज कसते हुए कहा, ‘आपने बोला था कि अबकी बार 400 पार। खेल शुरू हो गया था सर। खेल तो बहुत से हैं। चू कित कित भी खेल है। चू 400 में और कित कित कित कित कित…..कितना हुआ 240।’

Read More- 80 सीटें भी जीत जाएं तो भी EVM पर भरोसा नहीं कर सकते हैं- अखिलेश यादव

बता दें कि कल्याण बनर्जी यहां एक बंगाली खेल की बात कर रहे थे, जिसमें एक पैर पर चलकर ये खेल खेलते हैं और इस दौरान चू कित कित भी बोला जाता है।

Kalyan Banerjee ने स्पीकर की जमकर तारीफ की

इसके बाद उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तरफ देखते हुए कहा, ‘सर मैं आपको ही देख रहा हूं। मैं किसी को नहीं देख रहा हूं। आपसे ज्यादा स्मार्ट इधर कोई जेंटलमैन नहीं हैं, जो आपको छोड़कर उन्हें देखें। गुड ऐक्ट्रेस भी आईं, लेकिन उनको नहीं, आपको ही देखता हूं सर। सिर्फ आपको। आप ही हैं अंदर में।’ कल्याण बनर्जी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More- राहुल के बाद PM मोदी पर आज होगा अखिलेश का वार, कल की स्पीच से हाटाईं गईं ये बातें

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा