Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत की 527 चीजों में मिले कैंसर वाले केमिकल, क्या है एथिलीन ऑक्साइड?

Ethylene Oxide: भारत से जुड़ी 527 खाने-पीने की चीजों में कैंसर के केमिकल मिले हैं। इस केमिकल को एथिलीन ऑक्साइड कहा जाता है।
cancer cause food items ethylene oxide

Ethylene Oxide: यूरोपियन यूनियन की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत से जुड़ी 500 से अधिक चीजों में कैंसर वाले केमिकल मिले हैं। यूरोपियन फूड सेफ्टी अथॉरिटी को सितंबर 2020 से अप्रैल 2024 के बीच भारत से जुड़ी 527 खाने की चीजों में कैंसर से जुड़ा केमिकल मिला है। इसमें 332 चीजों का निर्माण भारत में हुआ है। इस केमिकल का नाम है- एथिलीन ऑक्साइड। यही केमिकल एवरेस्ट और एमडीएच मसालों में भी मिला था।

ड्राई फूट्स में मिला एथिलीन ऑक्साइड

बता दें कि जिन खाने की चीजों में एथिलीन ऑक्साइड मिला है, उनमें ड्राई फूट्स और सीड़्स पहले स्थान पर हैं। दोनों से जुड़ी 313 चीजों में केमिकल पाया गया है। इसके अलावा, डाइट से जुड़ी खाने-पीने की 48 चीजों, मसालों से जुड़ी 60 चीजों और अन्य खाने-पीने की 34 चीजों में एथिलीन ऑक्साइड मिला है। बता दें कि बॉर्डर पर 87 कन्साइनमेंट को रिजेक्ट कर दिया गया। कुछ चीजें मार्केट में पहुंच गई थीं, जिन्हें हटा दिया गया।

कीटों को मारने में किया जाता है एथिलीन ऑक्साइड का इस्तेमाल

एथिलीन ऑक्साइड एक कीटनाशक है। इसका इस्तेमाल खेती में कीटों को मारने में किया जाता है। यह स्टरलाइजिंग एजेंट के रूप में भी काम करता है। इसे खाने-पीने की चीजों में मिलाने के लिए इसे प्रतिबंध किया गया है। इसका इस्तेमाल मसालों में एक सीमित मात्रा में ही किया जा सकता है।

मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को पहुंचाता है नुकसान

एथिलीन ऑक्साइड के लंबे समय तक सेवन से पेट और स्तन कैंसर होने का खतरा रहता है। इससे डीएनए, मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान पहुंचता है। इसके सेवन से लिंफोमा और ल्यूकेमिया बीमारी के भी होने की संभावना रहती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती