Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मतदान के आंकड़ों पर सवाल को लेकर CEC ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोला- झूठी कहानी को…

सात चरण के आम चुनावों के दौरान अंतिम मतदान प्रतिशत जारी करने में देरी होने वाले सवाल पर भी निशाना साधा है...
Election Commissioner of India rajiv kumar slams those questioning voter turnout during lok sabha election

Election Commissioner of India: चार जून यानी आज लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दावा किया कि वोटिंग की प्रक्रिया मजबूत है और प्रक्रिया को (ECI) संहिताबद्ध किया गया है ताकि इसमें कोई गलती न हो सके। इसके अलावा उन्होंने सात चरण के आम चुनावों के दौरान अंतिम मतदान प्रतिशत जारी करने में देरी होने वाले सवाल पर भी निशाना साधा है।

 ‘झूठी कहानी को समझने में असफल रहे’

राजीव कुमार ने सोमवार को बिना (Election Commissioner of India) किसी का नाम लिए कहा, ‘हम चुनाव के दौरान गलत मतदाता सूचियों और मतदान के आंकड़ों के बारे में फैलाई जा रही झूठी कहानी को समझने में असफल रहे। लेकिन हम इसे अब समझ गए हैं।’

मतगणना की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से मजबूत- ECI

उन्होंने आगे कहा, ‘मतगणना की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से मजबूत है। हमें नहीं लगता कि कहीं भी इस तरह की मजबूत प्रणाली है। हर हिस्सा तय है। पूरी प्रक्रिया को संहिताबद्ध किया गया है। माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। इस प्रक्रिया में कोई भूल नहीं हो सकती। दुनिया की सबसे बड़ी मतगणना अभ्यास के दौरान मतगणना अधिकारी, गिनती एजेंट, माइक्रो-पर्यवेक्षक, आरओ / एआरओ, पर्यवेक्षक सहित लाखों लोग उपस्थित थे। सभी उम्मीदवार और एजेंट यह देखने के लिए मौजूद थे कि बूथ पर कौन मौजूद था।’

यह भी पढ़ें- एग्जिट पोल के बाद बीजेपी में उत्साह, दुकानदारों को दिया लाल पेड़े का ऑर्डर

क्या है पूरा मामला

बात दें कि कांग्रेस ने वास्तविक समय के मतदान प्रतिशत (ECI) के आंकड़ों और चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के बीच बड़े अंतर पर सवाल उठाए थे। उसका कहना था कि मतदाता चुनाव निकाय में अजीब घटनाओं से वह परेशान है। वहीं, अन्य विपक्षी दलों ने भी अंतिम मतदान प्रतिशत जारी करने में देरी पर सवाल उठाए थे। 

यह भी पढ़ें- रिजल्ट के शुरूआती रुझान में औंधे मुंह गिरा शेयर मार्केट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार