Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल का फोन लेकर APPLE पहुंची ED, पासवर्ड बताने से इनकार

ed | iphone | apple | arvind kejriwal | shreshth bharat

Enforcement Directorate (ED) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। साथ ही ईडी ने दावा किया है कि केजरीवाल ने फोन का पासवर्ड नहीं बताया है। ईडी ने कोर्ट में जानकारी दी कि अरविंद केजरीवाल ने ईडी से कहा, ‘मेरे फोन में चुनाव से संबधित जानकारी है तो मैं फोन का पासवर्ड नहीं बताउंगा।‘  केजरीवाल के पास एप्पल कंपनी के फोन हैं। इसी वजह से iPhone  के डाटा को एक्सेस नहीं किया जा सकता है। जब ईडी ने APPLE से संपर्क किया तो APPLE ने ईडी को जवाब देते हुए कहा कि बिना पासवर्ड के हम किसी भी डाटा को एक्सेस नहीं कर सकते है।   

आपको बता दें, APPLE का फोन अपनी हाई सिक्योरिटी के लिए जाना जाता है। बताया जाता है कि iPhone Android की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले हफ्ते से ईडी की गिरफ्त में थे। ईडी अरविंद केजरीवाल से दिन 5 घंटे पूछताछ कर रही थी। जब ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था तो उनके पास से 4 फोन जब्त किए थे

ईडी के सामने यह एक कड़ी चुनौती बन गई है। जब अरविंद केजरीवाल ने ईडी को फोन का पासवर्ड नहीं बताया तो ईडी ने APPLE  डाटा को एक्सेस करने के लिए संपर्क किया। लेकिन APPLE ने कहा कि बिना पासवर्ड के किसी डाटा को एस्सेस नहीं किया जा सकता है।

ईडी की तरफ से दावा किया गया था कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय उनका फोन और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए थे। अरविंद केजरीवाल उनके पासवर्ड नहीं बता रहे हैं। हालांकि , उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के फोन का एक्सेस ईडी को हासिल हो गया था और उसका डाटा हासिल किया जा चुका है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि ईडी ने केजरीवाल के आईफोन का एक्सेस हासिल करने के लिए एप्पल से संपर्क किया था। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल यह कहते हुए पासवर्ड देने से इनकार कर रहे हैं कि उनके फोन में चुनाव से संबंधित डाटा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा