Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पूर्व सपा नेता नवाब सिंह का नाबालिग रेप पीड़िता के साथ DNA सैंपल मैच, जानें पूरा मामला

Kannauj Rape Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्व सपा नेता नवाब सिंह का नाबालिग रेप पीड़िता के साथ DNA सैंपल मैच हो गया है। इस बात की पुष्टि कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने की है।
kannauj rape case

Kannauj Rape Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्व सपा नेता नवाब सिंह का नाबालिग रेप पीड़िता के साथ DNA सैंपल मैच हो गया है। इस बात की पुष्टि कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए थे, जिन्हें एफएसएल (Forensic Science Laboratory) भेजा गया था। एफएसएल रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के बेहद करीबी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को एक किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बता दें, 11 अगस्त को तिर्वा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी बुआ के साथ डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें- UP Police Exam 2024: संदिग्धों की होगी जांच, दोषी मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के मुताबिक, जब किशोरी की बुआ बाथरूम गई तो मौका देखकर आरोपी ने छेड़खानी शुरू कर दी। बुआ के वापस आने के बाद उसने किसी तरह यूपी 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दी। रात करीब डेढ़ बजे यूपी 112 और सदर कोतवाली पुलिस कॉलेज पहुंची और आरोपी नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड