Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गिरफ्तारी के विरोध में केजरीवाल की याचिका पर HC ने सुरक्षित रखा फैसला

ARVIND KEJRIWAL ED

Arvind Kejriwal Plea: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। न्यायमूर्ति स्वर्णकांत शर्मा की पीठ ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया।

केजरीवाल ने गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की थी याचिका

अरविंद केजरीवाल द्वारा उनकी गिरफ्तारी और ट्रायल कोर्ट द्वारा ईडी को दी गई रिमांड को चुनौती दी थी। केजरीवाल की ओर से पेश होते हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस मामले में टाइमिंग एक अहम मसला है। लोकसभा के चुनाव आ रहे हैं। यदि लीडर ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग नहीं लेता है और उसकी पार्टी को समान अवसर नहीं मिल पाएंगे। आप बिना किसी पूछताछ, बयान आदि के गिरफ्तारी कर रहे हैं जो  अनोखी बात है।

सिंघवी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को किसी छुपे हुए उद्देश्य से गिरफ्तार किया गया है जिसका एकमात्र मकसद याचिकाकर्ता को अपमानित और अक्षम करना है।

ईडी ने दिया ये जवाब

वहीं, केजरीवाल की याचिका का विरोध करते हुए, ईडी के वकील एएसजी एसवी राजू ने कहा कि याचिकाकर्ता के लिए दी गई दलीलें इस तरह से दी गई हैं जैसे कि यह गिरफ्तारी को रद्द करने की याचिका नहीं बल्कि जमानत याचिका है। ईडी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का विरोध करते हुए कहा कि मामले में जांच अभी शुरुआती चरण में है और जहां तक मिस्टर केजरीवाल का सवाल है, जांच खत्म नहीं हुई है।

एसवी राजू ने आगे कहा कि केजरीवाल एक साथ रिमांड को स्वीकार और उसका विरोध नहीं कर सकते हैं। ईडी ने कहा कि दिल्ली के शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी को मोटी रकम मिली थी। इसमें से 45 करोड़ रुपए गोवा विधानसभा चुनाव पर खर्च किए गए थे। केजरीवाल इस घोटाले के मास्टरमाइंड थे।

फिलहाल केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। जबकि उनकी पार्टी के एक और नेता संजय सिंह को 6 महीने जेल में रहने के बाद जमानत मिल चुकी है। इस मामले में दिल्ली सरकार के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी तिहाड़ जेल में हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा