श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली कोचिंग हादसे मामले में पांचों आरोपियों की जमानत खारिज, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Delhi Coaching Accident: दिल्ली कोचिंग हादसे मामले में तीस हजारी कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने सभी पाचों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मामले में बेसमेंट के मालिक और कार ड्राइवर जेल में बंद हैं।
Delhi Coaching Accident

Delhi Coaching Accident: दिल्ली कोचिंग हादसे मामले में तीस हजारी कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने सभी पाचों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मामले में बेसमेंट के मालिक और कार ड्राइवर जेल में बंद हैं। इस मामले को लेकर स्टूडेंट्स में आक्रोश बना हुआ है और वे लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही एमसीडी और दिल्ली पुलिस भी एक्शन मोड में दिखी हैं।

7 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना में तीस हजारी कोर्ट ने आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट के मालिकों परविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, हरविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह और कार ड्राइवर मनोज कथूरिया की जमानत याचिका रद्द कर दी। साथ ही अदालत ने मनोज कथूरिया की गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने की मांग वाली याचिका पर जांच अधिकारी से जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त की जाएगी।

न्यू पेंशन स्कीम पर सीएम योगी ने विधानपरिषद् में दिया बयान

आरोपी के वकील ने कोर्ट में कहा- घटना के समय गाड़ी की स्पीड 15 किमी प्रति घंटा

कथूरिया के वकील मल्होत्रा ने उनकी जमानत का अनुरोध करते हुए अदालत से कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि क्या होने वाला है। आरोपी इस घटना को अंजाम देने का इरादा नहीं रखता था। घटना के समय गाड़ी की स्पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जल जमाव को रोकने के लिए नगर निगम है। उन्होंने कहा था कि जलजमाव रोकने के लिए न तो नगर निगम ने कोई काम किया और न ही दिल्ली जल बोर्ड ने। इस मामले में ट्रैफिक इंस्पेक्टर, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नही किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज