श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दंपत्ति ने लगाया आरोप, Covishield Vaccine लगाने के बाद बेटी की हुई मौत…

AstraZeneca | Covid-19 Vaccine | shreshth Bharat |

Covishield Vaccine: एस्ट्राजेनेका ने कोर्ट में जब से ये बात कबूली है कि कोविशील्ड वैक्सीन के थोड़े बहुत साइड इफेक्ट हो सकते हैं, तब कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग वैक्सीन से मौत की बात कह रहे हैं। हाल ही में एक दंपत्ति ने आरोप लगाया है कि कोविशील्ड का डोज लेने के बाद ही कथित तौर पर उनकी बेटी की मौत हो गई है। अब वह ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका पर मुकदमा करने की तैयारी में है।

भारत के एक परिवार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) पर मुकदमा करने का फैसला किया है। वेणुगोपाल गोविंदन का कहना है कि उनकी बेटी करुण्या की जुलाई 2021 में कोविशील्ड वैक्सीन लेने के महीने भर बाद मौत हो गई थी।

सीरम इंस्टीट्यूट ने ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के बनाए फॉर्मूले पर कोविशील्ड बनाई है और एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटिश हाईकोर्ट में स्वीकार किया कि उनकी कोविड-19 वैक्सीन से खतरनाक साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

एक ऑनलाइन पोस्ट में उन्होंने कहा कि खून के थक्के से होने वाली मौतों पर 15 यूरोपीय देशों द्वारा इसके उपयोग को प्रतिबंधित करने के बाद सीरम इंस्टीट्यूट को वैक्सीन की आपूर्ति रोक देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि दुखी माता-पिता विभिन्न अदालतों में न्याय के लिए लड़ रहे हैं।

यदि न्याय के खातिर और सार्वजनिक स्वास्थ्य के नाम पर किए गए इस अत्याचार की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए गए, तो हम उन सभी अपराधियों के खिलाफ नए मामले दर्ज करेंगे। जिनकी वजह से हमारे परिजनों की मौत हुई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा