Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पराली मामले में कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा सरकार को लगाई फटकार, मुख्य सचिवों को किया तलब

Supreme Court on Stubble Case: उच्चतम न्यायालय ने पराली जलाने के मामले में उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा नहीं चलाने को लेकर बुधवार को हरियाणा और पंजाब सरकारों को फटकार लगाई।
Supreme Court on Stubble Case

Supreme Court on Stubble Case: उच्चतम न्यायालय ने पराली जलाने के मामले में उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा नहीं चलाने को लेकर बुधवार को हरियाणा और पंजाब सरकारों को फटकार लगाई। न्यायालय ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को 23 अक्टूबर को उसके समक्ष पेश होने के लिए आदेश दिया है।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए हरियाणा और पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पीठ ने कहा, ”यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। अगर मुख्य सचिव किसी की सलाह पर काम कर रहे हैं तो हम उनके खिलाफ भी समन जारी करेंगे। अगले बुधवार को हम मुख्य सचिव से सारी बातें पूछेंगे। कुछ नहीं किया गया है, पंजाब सरकार ने भी ऐसा किया। यह रवैया पूरी तरह से नजरअंदाज करने योग्य है।’’

कोर्ट ने इस मामले पर पंजाब सरकार को फटकार लगाई और कहा कि पिछले तीन साल में राज्य में पराली जलाने को लेकर एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों को ट्रैक्टर मुहैया कराने के लिए केंद्र से फंड मांगने का कोई प्रयास नहीं किया है। शीर्ष अदालत ने सीएक्यूएम की तुलना बिना दांत वाले बाघ से की।

इससे पहले, अदालत ने पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने में विफल रहने पर सीएक्यूएम को फटकार लगाई थी और कहा था कि उसे अधिक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- विदेश मंत्री जयशंकर 23वें एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे इस्लामाबाद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड