Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

1984 सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा

Anti Sikh Riot Case: दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
Anti Sikh Riot Case

Anti Sikh Riot Case: दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में दो सिख नागरिक जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़ा हुआ है।

मामले का इतिहास

यह मामला 1 नवंबर 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में दो सिख नागरिक जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़ा हुआ है। इस दौरान सिखों का नरसंहार हुआ था और उनके घरों को आग के हवाले कर दिया गया था।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई | एडवोकेट एचएस फुल्का ने कहा, “दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सज्जन कुमार को दो मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई है – हत्या और घरों में आग लगाना…फैसले में जज ने लिखा है कि सज्जन कुमार को मृत्युदंड नहीं दिया गया है क्योंकि वह 80 साल के हैं और कई बीमारियों से पीड़ित हैं…जज ने अधिकतम संभव कारावास की सजा सुनाई है…”

आरोप और सजा

दिल्ली पुलिस और पीडितों ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर की कैटेगरी में मानते हुए सज्जन कुमार के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की थी। लेकिन अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है।

पीड़ित परिवारों की प्रतिक्रिया

पीड़ित परिवारों ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि यह फैसला न्याय की जीत है और उन्हें उम्मीद है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही सजा मिलेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Sajjan Kumar Passed Away
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 84 वर्ष की उम्र में निधन, 1984 दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद; सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
UP-Japan Investment Meet-2026
UP-Japan Investment Meet-2026: लखनऊ में जापानी प्रतिनिधिमंडल का मंथन, निवेश से MSME तक कई क्षेत्रों में बनेगी साझेदारी
Vande Mataram Row
Vande Mataram Row: वंदे मातरम विवाद पर शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी’
Smriti Irani
BJP की ‘नवीन टीम’ में स्मृति ईरानी का सियासी कमबैक…, क्या बनेंगी अगली सुषमा स्वराज? भाजपा ने 2027 के लिए चला मास्टरस्ट्रोक
Varanasi Ganga Water Level Rises
वाराणसी में गंगा का जलप्रहार, डूबे शवदाह प्लेटफॉर्म; छतों पर हो रही आरती, 46 राहत शिविर अलर्ट
Delhi Jal Board scam
Delhi: STP टेंडर घोटाले में जैन की गिरफ्तारी के बाद सियासी संग्राम, AAP ने उठाए कार्रवाई के समय पर सवाल; BJP ने कहा- भ्रष्टाचार का नतीजा