श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांग्रेस नेता आलमगीर आलम गिरफ्तार, छापेमारी में ED को मिले थे इतने करोड़ रुपये

congress leader and minister alamgir alam arrested ed found 37 crore case from ps servant home

Alamgir Alam Arrested: झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान आलम के सचिव के नौकर के घर से ईडी को 37 करोड़ से भी ज्यादा कैश मिला था। इसके बाद बीते दिन मंगलवार को करीब 10 घंटे तक आलमगीर आलम से पूछताछ चली थी। वहीं, अब मामले में ,कार्रवाई करते हुए ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

6 मई को ई़डी ने मारी थी रेड

बता दें कि आलमगीर आलम से आज सुबह 11 बजे से पूछताछ की गई थी। गौरतलब है कि रविवार को ईडी ने उन्हें तलब किया था। वहीं, उन्हें 14 मई को रांची स्थित जोनल कार्यालय में एजेंसी के सामने पेश होना था। दरअसल, 6 मई को आलम से ईडी के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के अपार्टमेंट में छापेमारी की गई थी।

37 करोड़ कैश के साथ बरामद हुए आभूषण

इस दौरान ईडी को 37 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया था। साथ ही आलम और संजीव लाल को अरेस्ट भी किया था। वहीं, बीते दिन ईडी ने रांची में कई जगहों पर छापेमारी में कैश के साथ-साथ पैसे गिनने के लिए लाई गई मशीनें भी बरामद हुई है। इसके अलावा जहांगीर आलम के फ्लैट से कुछ ज्वेलरी भी बरामद की गई है।

कौन हैं आलमगीर आलम?

आलमगीर आलम कांग्रेस के नेता हैं। वो चार बार पाकुड़ विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। अभी राज्य सरकार में संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। इससे पहले आलम अक्टूबर 2006 से दिसंबर 2009 तक झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज